सुशासन तिहार 2025 "संवाद से समाधान" शिविर में कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति
रायपुर (सुघर गांव)। 18 मई 2025,
जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गनौद,
नया रायपुर में "सुशासन तिहार 2025" के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण
छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गुरु साहेब ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही, मंत्री जी ने स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समाधान शिविर में अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि गण,अधिकारी- कर्मचारी,कार्यकर्ता साथी तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
0 Comments