सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का कोरबा में आयोजन आज 12 मई को

सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का कोरबा में आयोजन आज 12 मई को 
   कोरबा (सुघर गांव)। 12 मई 2025, श्रम दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आज 12 मई 2025 को दिन सोमवार को स्थान- सियान सदन नगर पालिका निगम जिला - कोरबा (छ.ग.) में आयोजन होगा। समय 12.00 बजे से शाम 05 बजे तक समय को निर्धारित किया गया हैं। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से उपस्थित पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रिंट / इलेक्ट्रानिक, सोशल मिडिया से जुड़े पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं को पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया हैं।
 जिसको सफल बनाने में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी गण अपने स्तर पर प्रचार - प्रसार करने जोर शोर से जुटे हुए थे जिसे देखते हुए कार्यक्रम शांति पूर्ण सफल होने की आसार हैं।
  पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे       सम्मानीय मुख्य और विशिष्ट अतिथि गण 
श्रम दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरबा जिले मुख्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में 
 लखन लाल देवांगन नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रम एवं उद्योग तथा वाणिज्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन और श्रीमति ज्योत्सना डॉ.चरणदास महंत सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा तथा विशिष्ट अतिथि
के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक विधानसभा क्षेत्र कटघोरा,तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक विधानसभा क्षेत्र पाली - तानाखार,फुलसिंह राठिया विधायक विधानसभा क्षेत्र - रामपुर,पुरुषोत्तम कंवर पूर्व विधायक कटघोरा,डॉ.पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा,
श्रीमति निकिता मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, सपुरन कुलदीप अध्यक्ष ऊर्जाधानी भू - विस्थापित किसान कल्याण समिति छ.ग. कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रमोद कुमार बंजारे,अमर भारद्वाज, कुंवर सिंह राज,नरेश चौहान, बुंदराम धीवर,जावेद अली आजाद, कैलासु पटेल, शालनी कलिहारी,विजय कुमार सहिस, ओमप्रकाश पटेल, विजय चौहान, सरिता लहरे,जगदीश घृतलहरे, शैलेश गुप्ता, बोधन चौहान, अनुसुईया राठौर, राकेश कुर्रे सहित सभी पदाधिकारी गण सर्व पत्रकार पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में एकजुटता बनाएं हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments