रायगढ़ (सुघर गांव)। 18 मई 2025,
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता और लापरवाही बरतने के चलते जिले के जनपद पंचायत खरसिया की 03 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव ने यह सख्त कार्रवाई किया है।
सस्पेंड किए गए सचिव
ग्राम पंचायत घघरा के सचिव राजेश सारथी,ग्राम पंचायत बरगढ़ के सचिव कमलेश्वर राठिया,ग्राम पंचायत सूती की सचिव माधुरी सिदार को सीईओ श्री यादव ने सख्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करें और कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही की शिकायत पर हो रहें सख्त कार्यवाई
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र की मुख्य जनहित कल्याणकारी योजनाओं में से एक हैं,जिसमें अधिकांश पूरे देश प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब माध्यम मजदूर लोग निवास करते हैं। जिनके कच्चे मकान को पक्के बनाने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा लाभ दिलाने का मुख्य कार्ययोजना बनाया गया हैं। जिसमें हितग्राही को लाभ दिलाने में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत के सचिव,रोजगार सहायक सचिव,आवास मित्र को जिम्मेदारी दी गईं हैं। जिसमें अपने निजी स्वार्थ सिद्धि करने हितग्राही से रिश्वत की मांग कर लापरवाही सामने आने और शिकायत मिलने पर लगातार सख्त कार्यवाही जारी हैं।
शासन - प्रशासन और जनप्रतिनिधि जिला कलेक्टर द्वारा साफ लहजे में कहां गया था कि पी एम आवास में जरा से लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियो को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्यवाही किया जाएगा। जिसका अमल होते दिखाई दे रहा हैं।
0 Comments