बरेकेल - जैतपुर के बीच जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ - सक्ति को जोड़ने वाले महानदी पर करोड़ों की लागत से बने पुल बंद होने से आमजन परेशान, शासन - प्रशासन की अनदेखी से आक्रोश
सक्ती (सुघर गांव)। 27 अप्रैल 2025,
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के बरेकेल और जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जैतपुर के बीच स्थित महानदी पर करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल को PWD विभाग ने डैमेज बता कर बंद करवा दिया है। यह पुल पिछले 05 सालों से बंद पड़ा है,जिससे हसौद, सारंगढ़,सरसीवा और आस - पास के क्षेत्रों के हजारों लोग आवागमन की मुख्य समस्याओं को लेकर परेशान हैं। लेकिन मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह वही पुल है, जो न सिर्फ हसौद और सरसीवा जैसे क्षेत्रों को जोड़ता था, बल्कि बिलाईगढ़ और सारंगढ़ को भी मुख्य मार्ग से जोड़े रखने का महत्वपूर्ण माध्यम था। पुल के बंद होने से यह इलाका अब पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्कूली छात्र - छात्राओं को लेकर रोजमर्रा के काम के लिए सफर करने वाले लोग,सभी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगा कर मिरोनी बैराज से हो कर नदी पार करना पड़ रहा है,जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। बहरहाल, यह देखना लाजमी होगा कि जिले की लोगों का समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है। शासन - प्रशासन द्वारा कहा जाता हैं कि जहां पथ हैं वहां प्रगति हैं पर यहां तो पथ होते हुए भी दुर्गति हैं। जिम्मेदार विभागीय अधिकारी शासन - प्रशासन आम जनताओं की आवागमन की मुख्य परेशानी पर कोई सुध नहीं ले रहा हैं। जनप्रतिनिधि भी आएं दिन मांग और जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहें हैं, दुर्भाग्य हैं कि आज तक शासन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।
0 Comments