श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन,गोपी कश्यप बने जिलाध्यक्ष

श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन,गोपी कश्यप बने जिलाध्यक्ष
    प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 
   धमतरी (सुघर गांव)। 27 अप्रैल 2025,
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की धमतरी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन गत दिनों 25 अप्रैल को रुद्री स्थित चिन्हारी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी की विशेष उपस्थिति रहा। जिले के सभी विकासखंड - धमतरी,कुरुद,नगरी,मगरलोड और भखारा से जुड़े प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण अधिक संख्या में शामिल हुए। बैठक में सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार गोपी कश्यप को धमतरी जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके निष्पक्ष लेखन,दीर्घ पत्रकारिता अनुभव और सामाजिक योगदान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया,जिसे सभी ने सराहा।
     *कार्यकारिणी में चुने गए अन्य पदाधिकारी*
 जिला संरक्षक जीवन नाहटा, सलाहकार टोमन लाल सिन्हा एवं सुदेश दीवान, विधिक सलाहकार शत्रुघ्न साहू, महासचिव रूपेश साहू, उपाध्यक्ष  एस.कुमार साहू,अभिनव अवस्थी,चंद्रप्रकाश सिन्हा, थानेश्वर साहू,सचिव अशोक संचेती,सह सचिव दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र लाहौरिया,जिला मीडिया प्रभारी अंगेश हिरवानी,सोशल मीडिया प्रभारी  वेणु साहू का नाम शामिल हैं। बैठक की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी के स्वागत और संबोधन से हुआ। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों,अब तक की उपलब्धियों और पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। 
उन्होंने कहा,“छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ एक संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है,जो पत्रकारों की हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहता है।” नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गोपी कश्यप ने कहा,“पत्रकारिता केवल खबरों की नहीं,जिम्मेदारी की भाषा है। हमारा लक्ष्य न केवल पत्रकारों की समस्याओं को उठाना है, बल्कि समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से संगठन को नई पहचान दिलाना भी है।” जिला संरक्षक जीवन नाहटा ने पत्रकारिता की नैतिकता और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को प्रेरित किया। 
कार्यक्रम का संचालन तथा सभी का आभार प्रदर्शन धमतरी जिला प्रभारी एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष ललित साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने पहलगाम में शहीद हुए वीरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments