संजय कुर्रे पर जान से मारने हुआ चाकूबाजी में सिर फटा,थाने बलौदा में आरोपियों पर कार्यवाही करने किया रिपोर्ट
राकेश कुर्रे
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 10 मार्च 2025,
जिले के बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम बगडबरी निवासी संजय कुर्रे पिता देवप्रसाद पर 03 व्यक्तियों मोहन भारद्वाज, चिंटू भारद्वाज और साहिल भारद्वाज ग्राम बगडबरी स्कूल पारा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चाम्पा एक ही गांव के निवासियों द्वारा गत दिनांक 08.03.2025 को चुनावी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर जान से मारने की मामले सामने आया हैं। जिसमें पीड़ित संजय कुर्रे की सिर फट गया है और उसे गंभीर चोट आया हैं, उन्होंने तत्काल संबंधित थाने बलौदा में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग कर एफआईआर दर्ज कराया हैं। संजय कुर्रे ने घटना के बारे में लिखित शिकायत में बताया हैं कि दिनांक 08.03.2025 रात्रि करीब 09.20 बजे अपने दोस्त रमेश एवं भीषम देव के साथ ग्राम बगडबरी भाठापारा तिराहा के पास बैठें आपस में बात कर रहें थे। तभी ग्राम बगडबरी भाठापारा बस्ती के मोहन भारद्वाज, चिंटू भारद्वाज और साहिल भारद्वाज आकर यहां क्यों इतनी रात को बैठें हो कह कर माँ बहन को अभद्र गाली गलौच कर जान से मारने की देकर हाथ मुक्का डंडे से मारपीट किया गया। जिसमें संजय कुर्रे के दाहिने हाथ, बाएं पैर और सिर में चोट लगा हैं। थाना बलौदा में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा - 296,351(2),115(2),3(5) अपराध दर्ज किया गया हैं। सभी आरोपी मोहन भारद्वाज, चिंटू भारद्वाज और साहिल भारद्वाज एक ही गांव पते ग्राम बगडबरी स्कूल पारा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर चाम्पा निवासी हैं।
0 Comments