अशोक पटेल जनपद पंचायत सदस्य ने विजय आभार रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों का जताया आभार

अशोक पटेल जनपद पंचायत सदस्य ने विजय आभार रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों का जताया आभार
           सुंदर लाल लहरे
बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 09 मार्च2025,जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ अंतर्गत बिलाईगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से नवनिर्वाचित सदस्य अशोक पटेल के द्वारा गत दिनों 08 मार्च को जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 में आने वाले ग्राम छिर्रा, बरभाठा, सोनाडुला, कैथा, परसाडीह, देवरहा में डी जे के और जन समूह के साथ विजय आभार रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों मतदाताओं से जन आशीर्वाद लेते हुए आभार जताया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों मतदाताओं का सहयोग के साथ विजय आभार रैली को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। क्षेत्र में प्रथम बार युवा चेहरे पर विश्वास जता कर अशोक पटेल को अपना जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से प्रतिनिधि चुना गया हैं। जिसमें युवाओं के साथ क्षेत्रवासियों में आम जनता मतदाताओं का सहयोग के रूप में उत्साह का माहौल रहा।
ऐसा क्षेत्र में प्रथम बार देखा गया कि जीत हासिल कर पूरे क्षेत्र के ग्राम पंचायत में जा कर मतदाताओं के बीच विजय आभार रैली निकाल कर क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया गया। अशोक पटेल जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में सबसे युवा चेहरे के रूप में जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिनसे क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीद है कि वे सबके विश्वास पर खरे उतर कर जनहित विकास कार्य को लेकर हमेशा तत्पर रहेंगे। अशोक पटेल ने पूरे क्षेत्र के गांवों के चौंक चौराहों मुहल्ले में मतदाताओं से मिल कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए विजय आभार रैली निकाल कर जन संपर्क कर आभार जताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की दुख सुख में सहभागिता सुनिश्चित कर जन समस्याओं को दूर करने कृत संकल्पित होने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments