परमेश्वरी खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत खरखोद के नेतृत्व में संपूर्ण रूप से शराब,जुआ,गांजा को किया गया प्रतिबंध

परमेश्वरी खूंटे सरपंच ग्राम पंचायत खरखोद के नेतृत्व में संपूर्ण रूप से शराब,जुआ,गांजा को किया गया प्रतिबंध
   केदारनाथ छत्तीसगढ़ ब्यूरो 
जांजगीर - चांपा (सुघर गांव)। 14 मार्च 2025,
जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अनर्गत ग्राम पंचायत खरखोद से परमेश्वरी खूंटे के सरपंच निर्वाचित होते ही ग्राम विकास में सशक्त पहल के रूप नशा मुक्ति पर जोर दिया गया। उप सरपंच प्रभा हरि साहू,पंच गण भरत साहू,शत्रुहन साहू,अलगमति दुर्गेश कुमार कंवर,कंचनअजय कुमार केवट, प्रभा अमृत निषाद,खिलावन साहू,ममता मनोहर डहरिया,सुखी राम खूंटे, राकेश कुमार केवट,गंगोत्री सुनील कुमार प्रजापति,गंगा बाई मिटठु साहू,जन्मतिया राजकुमार केवट, सुशील कुमार दिलहरण पटेल, रेखा फुलेश साहू,निरुता किसन निर्मलकर, बुधवारा देवनाथ बंजारे, चंदा राम बादल, जानकी देवा बर्मन सहित सभी युवा बुजुर्ग माता बहन अधिकारी कर्मचारी व्यापारी गण के सहयोग से ग्राम पंचायत खरखोद में संपूर्ण शराब बंदी को लेकर के एक नया पहल निकला गया। जिसमें ग्राम पंचायत खरखोद में संपूर्ण रूप से शराब, जुआ, गांजा को प्रतिबंध किया गया। यहां कुल 19 वार्ड हैं जिसके सभी वार्ड के पंच गण शामिल रहें। ग्राम पंचायत खरखोद सरपंच परमेश्वरी खूंटे की नशा मुक्ति कार्य को पूरे क्षेत्र और जिले में सर्वप्रथम सार्थक प्रयास माना जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments