कुलदीपक साहू नगर पंचायत पवनी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष से नगरवासियों को यहां की विकास को लेकर जुडी हैं बड़ी उम्मीदें
राजेश चौहान
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 03 मार्च 2025,
जिले के विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ मुख्यालय से लगभग 05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं नगर पंचायत पवनी। जहां प्रथम बार हुए नगरीय निकाय चुनाव में युवा चेहरे को मौका दिया गया और कुलदीपक साहू नगर पंचायत पवनी के निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए। जिससे नगर वासियों को यहां की मूलभूत सुविधाएं जन समस्याओं को लेकर जनहित विकास कार्यों को लेकर बड़ी उम्मीदें जुडी हुई हैं।
क्षेत्र की बड़े ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने पवनी से तत्कालीन सरपंच महेन्द्र श्रीवास पहले अध्यक्ष रहें और अब युवा चेहरे के रूप में कुलदीपक साहू दूसरे निर्वाचित नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष चुने गए हैं।
नगर वासियों में उनसे अपार आशा और विश्वास जुड़े हुए हैं कि युवा चेहरे होते हुए नगर की विकास में लगातार नई आयाम गढ़ते हुए हमेशा प्रगतिरत रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पवनी नगर पंचायत अध्यक्ष नवनिर्वाचित होने पर कुलदीपक साहू को नगरवासियों ने हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया हैं। और पूरे नगर में खुशियों की माहौल हैं इस बड़े जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए कुलदीपक साहू नवनिर्वाचित नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष ने ऐतिहासिक जीत दिलाने पर नगरवासियो और मतदाताओं के प्रति आभार जताया हैं।
0 Comments