श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे और श्रीमती अजय प्रिती दिव्य जिला पंचायत क्षेत्र 06 - 07 से सदस्य निर्वाचित हुई

श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे और श्रीमती अजय प्रिती दिव्य जिला पंचायत क्षेत्र 06 - 07 से सदस्य निर्वाचित हुई 
जिला सीईओ ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया
जीत पर क्षेत्रवासियों मतदाताओं का जताई आभार 

     राकेश कुर्रे 
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 03 मार्च 2025,
श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे जिला पंचायत क्षेत्र 06 से और श्रीमती अजय प्रिती दिव्य जांजगीर-चांपा जिला पंचायत क्षेत्र 07 से सदस्य नव निर्वाचित हुई। गोकुल रावटे जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर-चांपा में दोनों नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया। श्री रावटे ने कहा कि जीत का यह क्षण आपके जीवन में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करे सादर शुभकामनाएं। हम आशा करते है कि आपको जिस उम्मीद से जनता ने चुना है उनके उम्मीद पर आप बिना किसी द्वेष भेदभाव के खरा उतरोगी।
दोनों जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सीईओ को धन्यवाद देते हुए निर्वाचन प्रणाम पत्र की। श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे और श्रीमती अजय प्रिती दिव्य ने अपनी जीत पर क्षेत्रवासियों मतदाताओं का  आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments