सरिता लहरे
कोरबा सिटी (सुघर गांव)। 14 मार्च 2025, भारत सरकार द्वारा ऐग्री स्टेक कार्यक्रम के तहत कृषि क्षेत्र एवं किसानों के रिकार्ड को डिजीटल किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को प्रदान किया जा सके। इसी कड़ी में जिले के किसानों का भी तहसील वार पंजीयन किया जा रहा है। किसानों के ऑनलाइन पंजीयन के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा बैठक लेकर लगातार आवश्यक दिशा - निर्देश दिए जा रहे हैं। कृषक पंजीयन कार्य में आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने 06 तहसीलदार पोड़ी - उपरोड़ा के विनय देवांगन, अजगरबाहर - लीलाधर ध्रुव,करतला तहसील के राहुल पांडेय, तहसील पाली के सूर्य प्रकाश केशकर, पसान के वीरेन्द्र श्याम,भैसमा से के.के लहरे को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सभी तहसलीदारों को कृषक पंजीयन के कार्यों में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले की सभी जिम्मेदार विभागीय अधिकारीयों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि किसानों की कोई भी आवश्यक कार्यों में कोताही बरतने पर बर्दाश्त नहीं किया जा कर सख्त कार्यवाही किया जाएगा। कलेक्टर की इस रुख पर कार्रवाई से पूरे जिले में सभी विभाग में हड़कंप मची हुई हैं।
0 Comments