श्रीमती राजेश्वरी डॉ.कैलाश आडिल नवनिर्वाचित सरपंच ने गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद लिया
आरंग (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2025, श्रीमती राजेश्वरी डॉ.कैलाश आडिल नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव ने ग्रामवासियों के साथ गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त से श्रद्धा पूर्वक भेंट मुलाकात किया।
जिसमें सभी को गुरू खुशवंत साहेब का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
उन्होंने श्रीमती राजेश्वरी डॉ. कैलाश आडिल नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव और उपस्थित ग्रामवासियों को समानता बनाएं रख ग्राम विकास जनहित कार्यों में सक्रिय रहने की बात कर शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
0 Comments