केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू विविध कार्यक्रम एवं बैठक में शामिल हुए

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू विविध कार्यक्रम एवं बैठक में शामिल हुए
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से त्रिस्तरीय पंचायत में विजय करने वाले सैकड़ों प्रतिनिधियों ने मुलाकात किए 
प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो 
बिलासपुर (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2025,
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियो ने संसदीय कार्यालय में भेंट मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने जन प्रतिनिधियों को उनकी जीत पर बधाई दी और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। श्री साहू ने पंचायतों को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किए। जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 06,जूनापारा,बिलासपुर विधानसभा (तखतपुर) से नवनिर्वाचित श्रीमती ललिता संतोष कश्यप ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की। इसके कोटा विधानसभा के सैकड़ों जन प्रतिनिधियों ने मुलाकात किये जिससे कोटा विधानसभा के 17 जनपद पंचायत सदस्यो ने मुलाकात किया। जिसमें कांती बलराम मरावी,परमेश्वर खुशरो,मनोहर सिंह राज, घुवीर सिंह आर्मो, उर्मिला प्रधान,कलावती धुर्व, नेहा सचिन साहू, दुर्गा हरिशंकर यादव,अरविंद जायसवाल, सफीला पैंकरा,उषा राजेश कश्यप,नम्रता कोले, राजेश्वरी कोमल पात्रे,रश्मि घनश्याम दीक्षित,सुरज साधेंलाल भारद्वाज इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, अरूण सिंग चौहान,राम लाल साहू,महराज सिंह नायक ,तिरिथ यादव,राजु सिंह राजपूत, रामेश्वर सिंह राजपूत,भोजेश रजक,सुलेश पाण्डेय,रोहणी बैसवाड़े,मनमोहन पाण्डेय, विनोद बंजारे सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments