मनोज भारद्वाज नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत बनडभरा की विजय रैली में ग्रामवासियों की उमडा जन सैलाब
राकेश कुर्रे
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 19 फरवरी 2025,
जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत बनडभरा में प्रथम चरण का चुनाव 17 फरवरी सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें जिला पंचायत,जनपद पंचायत,सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह 07 बजे से ही मतदान केंद्रों में भारी भीड़ लगी रही। शाम को 03 बजे तक मतदान होते रहा। मतदाता में अत्यंत उत्साह देखने को मिला सभी अपनी बारी का इंतजार करते हुए लंबी लाइने कतार में लग कर अपने मताधिकार का सदुपयोग करते रहे। शाम 05 बजे मतों की गणना प्रारंभ हुआ।
ग्राम पंचायत बनडभरा में प्रथम बार अनुसूचित जाति आरक्षित होने पर मनोज भारद्वाज नवनिर्वाचित सरपंच की ऐतिहासिक जीत के बाद गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ हैं। मनोज भारद्वाज ने ग्राम वासियों की जन आशीर्वाद के लिए विजय रैली निकाल कर जताया आभार। उन्होंने गांव के सभी लोगों से मिलकर आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिसमें ग्राम वासियों की जन सैलाब उमड़ते रहें इस दौरान संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जैतखाम में पूजा - अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बनडभरा सरपंच मनोज भारद्वाज और पंच प्रतिनिधि मनी राम रात्रे,सूरज भारद्वाज, संतोष नौरंग,अशोक नौरंग,धना राम बंजारे,महेश भारद्वाज,सुरेश मनहर,जनाराम भारद्वाज,सहस राम बंजारे,चैतराम बर्मन,मेला राम बर्मन,अशोक निराला और रामरतन बंजारे वरिष्ठ समाज सेवी सहित समस्त ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments