अशोक बंजारे ने 02 बार ग्राम पंचायत बहनाकाड़ी से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरपंच बने ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल
आरंग (सुघर गांव)। 19 फरवरी 2025,अशोक बंजारे ने लगातार 02 बार ग्राम पंचायत बहनाकाड़ी से सरपंच नवनिर्वाचित हुए। भाजपा के सक्रिय कर्मठ कार्यकर्ता अशोक बंजारे ने ग्राम विकास और जनहित में पूर्ण कार्य कर मतदाताओं का मन जीत लिया था। जिनके सरल स्वभाव 05 वर्षों का ग्राम विकास में कुशल नेतृत्व कार्य से ग्राम वासी प्रभावित हो कर 02 बार अपना गांव का मुख्या चुन कर फिर 05 वर्षों के लिए ग्राम विकास और जनहित कार्य करने का मौका दिया हैं। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर ग्राम वासियों ने अशोक बंजारे को बधाई दी हैं और ग्राम में ख़ुशी का माहौल बना हुआ हैं।
अशोक बंजारे ने मतदाताओं को अपना अमूल्य वोट देकर फिर एक बार विश्वास जता कर जन आशीर्वाद दिया हैं। जिसके लिए सभी ग्राम वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
0 Comments