धर्मगुरू बालदास और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में गिरौदपुरी धाम मेला विकास समिति का बैठक हुआ संपन्न
बलौदाबाजार(सुघर गांव)। 27 फरवरी 2025,
गत दिनांक 26 फरवरी 2025 को गिरौदपुरी धाम मेला विकास समिति का बैठक समिति के अध्यक्ष धर्मगुरू बालदास गुरू गद्दी नशीन गुरूद्वारा भंडारपुरीधाम व दीपक सोनी कलेक्टर,विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार - भाटापारा की उपस्थित में रखा गया। उक्त बैठक में अध्यक्ष धर्म गुरू बालदास साहेब ने मेला में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम करने संबंधित विभागीय अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं दर्शनर्थियों पर्यटक गणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स बात पर विशेष ध्यान रखने को अधिकारियों को कहा।इस बार 04 से 06 फरवरी 2025 तक 03 दिवसीय गुरू दर्शन मेला आयोजन होगा।
उक्त बैठक में गुरू सोमेश साहेब,देवनारायण बांधे और सतनाम धर्म महासभा के समस्त पदाधिकारी गण राजमहंत व मेला कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति रहें।
0 Comments