श्रीमती जगबाई दिनेश भारद्वाज ग्राम पंचायत बगडबरी से नवनिर्वाचित सरपंच बनी
राकेश कुर्रे
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 27 फरवरी 2025, जिले की विकास खंड बलौदा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बगडबरी से श्रीमती जगबाई दिनेश भारद्वाज सरपंच नवनिर्वाचित हुई। ग्रामवासियों मतदाताओं के बीच लगातार जन संपर्क कर ग्राम विकास जनहित कार्यों की मुद्दे को लेकर अपने पक्ष में मतदान करने भरपूर समर्थन जुटा पाने में सफल हुई। जनादेश में श्रीमती जगबाई दिनेश भारद्वाज को ग्राम वासियों ने अपना अमूल्य वोट देकर अपना गांव की 05 वर्षों के लिए जन सेवक के रूप में सरपंच चुना। अपनी ऐतिहासिक जीत पर श्रीमती जगबाई दिनेश भारद्वाज ने ग्राम वासियों और मतदाताओं के प्रति आभार जताई हैं। जीत पर ग्राम वासियों में ख़ुशी की लहर हैं सभी ग्राम वासियों ने विजय रैली में पुष्प माला से स्वागत के साथ रंग गुलाल लगा कर जश्न मानते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। नवनिर्वाचित सरपंच ने सबको साथ लेकर ग्राम विकास में अहम भूमिका निभाने की संकल्प ली।
0 Comments