उप मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ,अटल परिसर का लोकार्पण किया
राकेश कुर्रे
जांजगीर - चाम्पा (सुघर गांव)। 25 फरवरी 2025,
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में महंत लाल दास महाविद्यालय मैदान में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। 04 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे। श्रीमती कमलेश जांगड़े जांजगीर - चाम्पा सांसद और विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश विधायक पामगढ भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शिवरीनारायण नगर पंचायत में प्रतीक्षा बस स्टैंड में नवनिर्मित अटल परिसर में भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर अटल परिसर का लोकार्पण किया। अरुण साव उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ने शिवरीनारायण महोत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करते हुए कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां के मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में भी हैं। हमारा शिवरीनारायण आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं,यह पवित्र धाम है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक,आध्यात्मिक एवं पौराणिक रूप से समृद्ध है। इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है।शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष,अंबेश जांगड़े पूर्व विधायक पामगढ और चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक अकलतरा,कलेक्टर आकाश छिकारा और विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में अधिक संख्या में मौजूद रहें।
0 Comments