रवि खूंटे ग्राम पंचायत गदहाभाठा से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित सरपंच बने

रवि खूंटे ग्राम पंचायत गदहाभाठा से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित सरपंच बने 
 ग्राम वासियो और मतदाताओं का जताया आभार 
     योगानंद प्रेमी 
भटगांव (सुघर गांव)। 25 फरवरी 2025,
जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़  के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत गदहाभाठा से सरपंच प्रत्याशी रवि खूंटे ने 250 वोट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नवनिर्वाचित सरपंच बने।
*04 पंच वर्षीय 20 वर्षों से आश्रित ग्राम घाना का रहा कब्ज़ा पर रवि खूंटे ने जीत का परचम लहराया* 
 रवि खूंटे ने 20 वर्ष 04 पंच वर्षीय ओबीसी से अनुसूचित जाति आरक्षित होने के बाद ग्राम पंचायत गदहाभाठा के आश्रित ग्राम घाना से सरपंच पद को 250 बोट से जीत दर्ज कर मूल पंचायत गदहाभाठा में ला कर स्थापित किया है। लगातार ओबीसी आरक्षित होने पर गदहाभाठा पंचायत मुख्यालय होते हुए 08 वार्ड और आश्रित ग्राम 05 वार्ड होते हुए आश्रित ग्राम से सरपंच चुने जाते रहें। जिसको अब रवि खूंटे के रूप में युवा सरपंच मिलने से गांव में ख़ुशी का माहौल हैं।
युवा चेहरे को मौका देकर गांव की विकास और जनहित कार्यों में आगे तरक्की को लेकर ग्रामीणों में बड़ी उम्मीद विश्वास जगी हैं। रवि खूंटे ने भरपूर जन समर्थन और आशीर्वाद देकर विजयी बनाने पर ग्राम वासियों और मतदाताओं के प्रति आभार जताया हैं।

Post a Comment

0 Comments