जिला पंचायत क्षेत्र क्र.16 से गगन जयपुरिया भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा जनता का भरपूर आशीर्वाद

जांँजगीर चाँपा (सुघर गांव)।  जिला पंचायत क्षेत्र क्र.16 से गगन जयपुरिया भाजपा प्रत्याशी को अपने क्षेत्र अंतर्गत शामिल गांव में जन संपर्क चुनाव प्रचार प्रसार में मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है। बम्हनीडीह निवासी गगन जयपुरिया लगातार चुनाव से पहले क्षेत्र की आम जनता के बीच सक्रिय रहा है, अपने कार्यों से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में लंबे समय से कार्य करते आ रहे हैं। और लोगों के दिलो में अपना अमिट छवी बना चुके है। यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्रिय प्रत्याशी होने से जैजैपुर विधानसभा में विधायक के लिए प्रबल दावेदार थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे क्षेत्र से प्रत्याशी को टिकट दे दिया था जिसका खामयाजा भाजपा को बड़ी हार के साथ देखना पड़ा था। अब जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में उतर कर अधिक जन समर्थन जुटा रहा हैं।
       जिला पंचायत क्षेत्र क्र.16 में 26 ग्राम शामिल हैं जिसमें मुख्य रूप 1 पोड़ीशंकर, 2 कनकपुर, 3 रीवाडीह, 4 परसापाली, 5 भदरा, 6 औराडीह, 7 मौहाडीह(च), 8 कोनियापाठ, 9 लखुर्री, 10 लखाली, 11 सरवानी, 12 परसापाली (च), 13 झर्रा , 14 मोहगांव, 15 भंवरेली, 16 पचोरी, 17 सेहदा,18 अमोदी, 19 खपरीडीह, 20 पुछेली, 21 भंवरमाल, 22 पिपरदा, 23 सोंठी, 24 अफरीद,  25 मुड़पार, 26 हथनेवरा ग्राम आता हैं। जहां मतदान दिनांक -17.02.2025 समय सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक हैं।
               इस वर्ष चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को कम समय मिल रहें हैं, जिसमें सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्र के सभी गांव में डोर टू डोर जाकर दिन रात कड़ी मेहनत कर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट करने अपील कर रहे हैं। गगन जयपुरिया को चुनाव चिन्ह उगता सूरज मिला हैं, उनकी पूर्व और अब तक की लगातार सक्रियता से काफी जन समर्थन मिलने से चुनावी मैदान में उतरे और प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इस बार फिर से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 "पोड़ीशंकर" से सदस्य पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

Post a Comment

0 Comments