श्रीमती सनिता अनिल टंडन जनपद सदस्य प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 4 जनपद पंचायत पाली ने दी क्षेत्र वासियों को छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार छेरछेरा एवं माता शाकंभरी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

कोरबा (सुघर गांव )। श्रीमती सनिता अनिल टंडन जनपद सदस्य प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 4 जनपद पंचायत पाली ने दी क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं बोले हमारे प्रदेश के खास त्यौहार में से छेरछेरा,एक पारंपारिक त्यौहार माना जाता है। यह पर्व पौष महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। और इस साल छेरछेरा का त्यौहार 13 जनवरी 2025 सोमवार को मनाया जाएगा। इसे छेरछेरा पुन्नी या छेरछेरा तिहार भी कहा जाता हैं. यह छत्तीसगढ़ का लोकपर्व त्यौहार है. इसे दान लेने-देने का पर्व भी माना जाता है।और ऐसा मानना है,कि इस दिन दान करने से घरों में धन की कमी नहीं होता है।

 *छेरछेरा के बारे में कुछ और खास बातें।* 

          यह अन्न दान का महापर्व त्यौहार है. छत्तीसगढ़ में यह पर्व नया फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है।यह उत्सव कृषि प्रधान संस्कृति में दानशीलता की परंपरा को याद दिलाता है,यह त्यौहार किसानों की मेहनत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। किसान अपने खेतों से फसल काटकर घर लाते हैं और उसे भंडारण करते हैं उसके बाद ये त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग धान, साग-भाजी, और फल का दान करते हैं।इस दिन गांव के बच्चे, युवा, और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान मांगते हैं। इस दिन अन्नपूर्णा देवी और मां शाकंभरी देवी की पूजा भी किया जाता है।इस दिन मुर्रा, लाई, और तिल के लड्डू समेत कई तरह के सामान बिकते हैं.लोग खीर और खिचड़ा का भंडारा भी रखते हैं. इस दिन कामकाज बंद रहता है और लोग बाहर नहीं जाते. इस दिन द्वार-द्वार पर 'छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा' कहा जाता है. ऐसा मानना है कि इस दिन दान करने से घर में अनाज की कमी नहीं होती और इस त्यौहार को हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments