नव नियुक्त आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े ने किया पदभार ग्रहण

शैलेष गुप्ता सरगुजा संभागीय ब्यूरो 
कोरिया (सुघर गांव) 01 दिसंबर 2024  आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोनहत के मनोनीत नये अध्यक्ष ईश्वर राजवाडे ने पदभार ग्रहण किया। श्री राजवाडे को साल श्रीफल भेट कर सोसाइटी प्रबंधक मानसाय पैकरा ने स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद श्री राजवाडे ने कहा कि देश में मोदी की गारंटी व प्रदेश में विष्णुदेव साय का सुशासन लागू है।
विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रदेश में किसानो के हित में काम कर रहा हैं सरकार बनने के बाद पूर्व की 02वर्ष की बकाया बोनस राशि को सरकार ने चुटकी बजा कर वादे के मुताबिक किसानो के खाते में डाल दिया।
 प्रति एकड 21 कि.व 3100 रूपये धान खरीदी करने वाली देश भर की पहली सरकार विष्णुदेव की भाजपा सरकार बना है। किसानो का एक - एक दाना धान खरीदा जाएगा।
किसी प्रकार कि कोई समस्या नही होगी किसान हित में कार्य होने से कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए है और कई तरह कि अफवाह फैला रहे है। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब किसानो के घरो में छापा मारा जाता था गलत तरिके से परेशान किया जाता था किसान बारदाने के लिए परेशान रहते थे। अब किसान खुश है तो कांग्रेसियो को तकलीफ होना स्वाभाविक है।
मुझे जो दायित्व मिला है उसके लिए संगठन सहित क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह व ज्येष्ठ श्रेष्ठ बंधुजनो के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
पदभार के दौरान मनोज साहू मण्डल महामंत्री भाजपा, रामकृपाल ठाकुर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष,मेहीलाल प्रकाश राजवाडे ओबीसी अध्यक्ष, रमेश तिवारी भाजयुमो जिलामंत्री, राजाराम राजवाडे किसान मोर्चा अध्यक्ष, हरिश्चंद्र राजवाडे महामंत्री किसान मोर्चा व सोसाइटी स्टाप व अन्य किसान गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments