रजगामार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से 72 लाख रुपए की रिकवरी चार महीना बाद भी नहीं, उपसरपंच एवं पंचों ने जनदर्शन में किये शिकायत।

    कोरबा (सुघर गांव) 24 दिसंबर 2024   कोरबा जिले के ग्राम पंचायत रजगामार से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है जहाँ विवादों में घिरे ग्राम पंचायत रजगामार के सरपंच एवं सचिव, वहीं पंचायत के उपसरपंच एवं पंचों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाया। जिसमें उल्लेख यह है.कि लगभग 2 वर्ष पूर्व सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत किया गया था । जिसमें प्रशासन के द्वारा जाँच भी किया गया था। जाँच के उपरांत 1 करोड़ 56 लाख रुपए का गबन सामने आया था। जिसमें तात्कालिन सचिव ईश्वर धिरहे को बर्खास्त भी कर दिया गया था। वहीं सरपंच एवं बर्खास्त सचिव पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा अनुविभागिय अधिकारी को 72 लाख रुपए के रिकवरी का आदेश जारी किया गया था किंतु 4 महीने बाद भी आज दिनांक तक सरपंच सचिव से रिकवरी नहीं किया गया। जिससे सरपंच एवं वर्तमान सचिव की मनमानी देखने को मिल रहा। ऐसे ही एक मामला करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत में देखने को मिला जहां पर 5 लाख रुपए के गड़बड़ी पर सरपंच को बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन रजगामार के सरपंच एवं सचिव पर आखिर शासन प्रशासन इतना मेहरबान क्यों है। इन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रहा है। इससे यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि सरपंच, सचिव पर किसी नेता या उच्चस्तरीय विभागीय अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। 

Post a Comment

0 Comments