अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

केदारनाथ बरेठ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव) 04 नवंबर 2024  कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों, मांग एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
      आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत भैंसतरा निवासी अंजली वैष्णव द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील मुख्यालय अकलतरा के शंभू प्रसाद द्वारा बेजा कब्जा हटवाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम रोगदा निवासी खीखराम कश्यप द्वारा विकलांग पेंशन की राशि दिलाने, ग्राम सेमरा निवासी जंतराम द्वारा नक्शा का बटाकंन एवं सीमाकंन कराने, तहसील पामगढ़ के ग्राम भवंतरा निवासी लव कुमार साहू द्वारा बैटरी चलित ट्रायसायकल का सुधार कराने या नया बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए।

Post a Comment

0 Comments