झेरिया यादव समाज के अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्यारेलाल यादव

केदारनाथ बरेठ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ 
सक्ती/मालखरौदा (सुघर गांव) 02 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव के दिशा निर्देशन पर तहसील मालखरौदा व तहसील सिंघरा के तहसील अध्यक्ष का चुनाव 27 अक्टूबर को प्रदेश संरक्षक डी.आर., प्रदेश प्रवक्ता व मुख्य चुनाव अधिकारी एम.आर. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ व मुख्य चुनाव अधिकारी पारस यादव के मार्गदर्शन व चुनाव कार्यक्रम प्रभारी रामकुमार यादव के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
           वहीं उप-तहसील छपोरा के तहसील अध्यक्ष डोंगरीडीह निवासी जवाहर यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित पहले हो चुका है। इसके साथ ही दोनों तहसील मालखरौदा व सिघरा क्षेत्र से जुड़े यादव समाज के सभी आम लोगों को मतदाता बनाकर विधिवत मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया था, जिसके कारण भारी संख्या में समाज के लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर कर खासकर महिलाओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने में हिस्सा लिया। 
           ज्ञात हो कि इस तहसील क्षेत्र में अभी तक समाज के आजीवन सदस्यों द्वारा ही अपने सामाजिक क्षेत्र के चुनाव में मतदान करते आ रहे थे, लेकिन अब से यादव समाज में पार्दर्शिता लाने एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए तहसील अध्यक्ष पद हेतु चुनाव में सभी लोगों को आम मतदाताओं का अधिकार दिया गया। इसी वजह से बड़ी संख्या में यादव समाज के महिलाएं, पुरुष व 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक-युवतियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस प्रकार मालखरौदा तहसील अध्यक्ष पद हेतु ग्राम-आमनदुला निवासी कृष्णा यादव, ग्राम-पोता निवासी दीपक यादव, व ग्राम-वीरभाठा निवासी निखिल यादव इन तीनों लोगों ने आवेदन भरा था। जिसमें ग्राम-आमनदुला निवासी कृष्णा यादव तहसील अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए। इसी तरह उप तहसील सिंघरा तहसील अध्यक्ष पद हेतु ग्राम-मुक्ता निवासी प्यारेलाल यादव व ग्राम-सिंघरा निवासी लच्छीराम यादव द्वारा आवेदन भरा गया था जिसमें भारी मतों से एक तरफा जीत प्यारेलाल यादव की हुई और लच्छीराम यादव को मात्र 11 मत ही प्राप्त हुआ। 
            चुनाव संपन्न होने के पश्चात तहसील के निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चुनाव को संपन्न करने में प्रदेश महामंत्री सहनीराम यादव, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती सुशीला यादव, जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सीमा यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष हीरा साय यादव, अड़भार तहसील सचिव रम्हैया यादव, विश्वनाथ यादव, घसियाराम यादव जिला मीडिया प्रभारी, जिला सचिव राजेंद्र यादव, जिला महामंत्री प्रवीण यादव, प्रदेश संदेश वाहक सुकलाल यादव, जिला संरक्षक हरिप्रसाद यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रामलाल यादव, डभरा तहसील अध्यक्ष घनश्याम यादव, डभरा तहसील के सदस्य विजय यादव, जैजैपुर तहसील अध्यक्ष राजकुमार यादव, हसौद तहसील अध्यक्ष सोहरन यादव, सक्ती तहसील अध्यक्ष संतोष यादव, अड़‌भार तहसील अध्यक्ष राम प्रसाद यादव सहित जिले भर से बड़ी संख्या में आए सभी प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा चुनाव संपन्न कराने में सहयोग किया गया।

Post a Comment

0 Comments