दीपका,बलौदा मार्ग में लगातार हो रहा दुर्घटना फिर से हुआ खुन से सड़क लाल,युवक हुआ हादसे का शिकार,आखिर कब थमेगा ये दुर्घटना

कुंवर सिंह राज (विधानसभा रिपोर्टर कटघोरा) 
कोरबा ( सुघर गांव ) 02 नवंबर 2024 थाना हरदी बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ापार निवासी प्रकाश सिंह मरावी पिता सुकपाल सिंह मरावी उम्र 23 वर्ष का नवयुवक बर्थडे केक लेने के लिए हरदीबाजार गया हुआ था। केक लेने के बाद युवक घर लौट रहा था। की अचानक आख में अंधेरा छा गया और युवक अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा टकराया। टकराते ही प्रकाश सिंह मरावी के सिर और पैर पुरी तरह टूट फुट गया।जिससे युवक की हालत पुरी तरह से गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, वहां ढेर सारे पब्लिक इकट्ठा हो चुके थे। पुलिस ने युवक को तुरंत गाड़ी में डलवाकर हॉस्पिटल भेजे, प्रकाश सिंह मरावी का पैर पुरी तरह से चकनाचूर हो गया था। युवक को लेकर कुंवर सिंह राज न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुँचे।जहाँ दो चार घंटे बाद प्रकाश सिंह मरावी ने अपना दम तोड़ दिया आपको बता दे की हरदी बाजार से लौट रहे चार युवक में बाइक रेस चल रहा था, कि अचानक अनियंत्रित होकर खड़ा ट्रेलर में जा टकराया। हादसे के बाद कुछ लड़के वहां से फरार हो गये।

Post a Comment

0 Comments