प्रगतिशील सतनामी समाज कल्याण कर्मचारी संघ कसडोल द्वारा 26 नवम्बर को 75 वां सविधान दिवस मनाया गया

धनीराम निराला सह जिला ब्यूरो
 कसडोल (सुघर गांव) 28 नवंबर 2024  बस स्टैंड कसडोल में प्रगतिशील सतनामी समाज कल्याण कर्मचारी संघ कसडोल द्वारा 26 नवम्बर को 75 वां सविधान दिवस मनाया गया। इस पावन अवसर पर जनजाति समाज के गौरव देहदान करने वाले कंवर समाज लवन राज नारायणपुर धाम के न्याय प्रमुख सियान थानसिंह पैकरा साथ में केंद्रीय कार्यकारिणी मोती सिंह पैकरा, सुरेश कुमार पैकरा केंद्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर एसडीओ और सम्माननीय धनेश्वर साय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी,  ब्लॉक कसडोल सभी सम्माननीयों का प्रशस्ति पत्र,श्रीफल,प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित‌ किया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल जय लाल पैकरा ब्लॉक सचिव अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ नंदकुमार पैकरा केंद्रीय अध्यक्ष कर्मचारी विभाग,फिरतराम पैकरा व्याख्याता ,गौकरण सिंह पैकरा जिला कार्यकारिणी सर्व आदिवासी समाज व अंचल के सभी वर्ग से गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments