कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने त्रिस्तरीय पंचायत, आम निर्वाचन 2024-25 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति किया

सक्ती (सुघर गांव) 28 नवंबर 2024  त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1995 के नियम 20 तथा 21 (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए अमृत विकास तोपनो कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच और पंच निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का नियुक्त किया हैं। श्री तोपनो ने जारी आदेश के तहत जिला पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री तोपनो तथा बी.पी. भारद्वाज सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नोडल अधिकारी जिला पंचायत और विश्वास कुमार डिप्टी कलेक्टर होंगे। इसी तरह जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य सरपंच एवं पंच निर्वाचन कार्य के लिए रविशंकर राठौर रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार सक्ती तथा श्रीमती प्रीति पवार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती  और सुश्री जागृति नायब तहसीलदार सक्ती होंगी। 
जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य सरपंच एवं पंच निर्वाचन कार्य के लिए मनमोहन प्रताप सिंह
रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार मालखरौदा तथा संदीप कश्यप सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा तथा बिसाहीन चौहान तहसीलदार छपोरा होंगे। जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य सरपंच एवं पंच निर्वाचन कार्य के लिए संजय मिंज
रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार डभरा तथा सी.के.आदिले
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा और आशीष पटेल नायब तहसीलदार डभरा होंगे। जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य सरपंच एवं पंच निर्वाचन कार्य के लिए एन.के.सिन्हा
रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार जैजैपुर तथा सुश्री वर्षा रानी चिकनजूरी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर तथा भीष्म पटेल नायब तहसीलदार हसौद होंगे।

Post a Comment

0 Comments