हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर जिला मुख्यालय जाँजगीर-चाँपा में 18 नवंबर 2024 को होगा शिवसेना का महाधरना।

केदारनाथ बरेठ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
जाँजगीर-चाँपा (सुघर गांव) 04 नवंबर 2024 शिवसेना जाँजगीर - चाँपा के पदाधिकारी ने शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार से सौजन्य  मुलाकात पश्चात बैठक आहूत किया। जिसमें जाँजगीर चाँपा जिला, बलौदाबाजार जिला एवं सक्ति जिला के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुआ। जिसमें शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के द्वारा आदेशित किया गया की जाँजगीर-चाँपा जिला में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर 18 नवंबर 2024 दिन सोमवार को जाँजगीर-चाँपा जिला के जिला मुख्यालय में महाधरना किए जाने का जाँजगीर चाँपा के पदाधिकारियों को आदेशित किया गया। एवं शिवसेना जिला जाँजगीर-चाँपा में संगठन का विस्तार करते हुए शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने जाँजगीर-चाँपा के दीपक यादव युवासेना जिला अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण किसान सेना जिला अध्यक्ष के अनुशंसा पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के द्वारा नियुक्ति प्रदान करते हुए अमर टंडन को ड्राइवर संग सेना जाँजगीर-चाँपा के जिला अध्यक्ष, किशन यादव ड्राइवर संघ सेना जिला उपाध्यक्ष, संतोष सारथी जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुनैना टंडन जिला सचिव महिला सेना, एवं रीना कुर्रे को जिला सचिव महिला सेना के पद पर नियुक्त किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, रेशम लाल जांगड़े प्रदेश महासचिव, दिलेश्वर विश्वकर्मा शिवसेना जिला अध्यक्ष जांँजगीर-चाँपा, ईश्वर प्रसाद निषाद बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष, रामावतार कश्यप जिला महासचिव, दीपक यादव युवा सेना जिला अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण नायक किसान सेना जिला अध्यक्ष, शगुन यादव महिला सेना जिला अध्यक्ष, राहुल सांवरा युवा सेना जिला अध्यक्ष शक्ति, राजेंद्र चंद्रा जिला उपाध्यक्ष शक्ति, गोपी यादव पामगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष, गीतेश यादव पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, मुकेश यादव उपाध्यक्ष अकलतरा, संतोष सारथी, रीना कुर्रे, सुनैना टंडन इत्यादि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments