अभिषेक कुमार लहरे 
हरदीबाजार (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 कोरबा जिले में एक के बाद एक हादसा हो रहे है जो रुकने का नाम नहीं ले रहे है,जो एसईसीएल (SECL) कोयला खदान गेवरा परियोजना  में कार्यरत निजी कंपनी में काम करने वाले वीरेंद्र कुमार पटेल निवासी नेवशा 33 वर्ष की लोहे का प्लेट गिरने से मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों ने एसईसीएल गेवरा के गेट पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया जानकारी यह भी है कि गेवरा प्रबंधन मामले की लीपापोती करने की तैयारी में है
मृतक के परिजनों को मुआवजा और न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। एसईसीएल के अधिकारी और निजी कंपनी के अधिकारी समझौता करने में लगे हुए हैं। दीपका पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से दुख का माहौल बना हुआ है।