जिलाधीश ने सहकार से समृद्धि के तहत नवाचारी प्रयोगों के क्रियान्वयन के लिए ज्वाइंट वर्किंग कमेटी की ली बैठक

भूपेंद्र कुमार लहरे संभागीय ब्यूरो चीफ 
सक्ती (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार " सहकार से समृद्धि" के तहत किए जा रहे विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के जमीनी स्तर पर योजना का समय पर क्रियान्वयन हेतु जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ज्वाइंट वर्किंग  कमिटी का गठन करते हुए प्रथम बैठक ली गई। बैठक में जिलाधीश श्री तोपनो द्वारा "सहकार से समृद्धि " के कार्यों की जिलेवार रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न सहकारी सदस्यता जल्द से जल्द ग्रहण कराने संबंधी निर्देश दिए गए।जिलाधीश द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में एक्टिवेटेड सीएससी आईडी के ट्रांजेक्शन में वृद्धि हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया,जिससे जिले की रैंकिंग में वृद्धि हो तथा आमजनता को लाभ मिल सके। सहकारिता अधिकारी सुश्री माहेश्वरी तिवारी ने बैठक में बताया कि भारत शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम एक सहकारी समिति गठन के एवम् खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में खोलने  के निर्देश है। जिस पर जिलाधीश ने सहकारिता,मत्स्य,पशुपालन व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को कार्य योजना बना कर इस दिशा में मिलकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उक्त बैठक में सहकारिता,मतस्य,पशुपालन तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments