कोरबा (सुघर गांव) 13 अक्टूबर 2024 SECL दीपका खदान के प्रभावित गांव मलगांव/अमगांव में SECL के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गांव के 80 फिट में हैवी ब्लास्टिंग दीपका ओपन खदान में किया जिससे कभी भी घटना हो सकता है। जिसके जिम्मेदार SECL अधिकारियों और कलिंगा GM अपने कंपनी के फायदे के लिए खदान को गांव में गुंडागर्दी करके आगे बढ़ाने हेतु ग्रामीणों का बली चढ़ाने में तुला है। और कलिंगा के GM और उनके बाउंसरो द्वारा गांव में घुस कर गुंडागर्दी करते है। जिसमे अमित,तारेश राठौर,मयंक राठौर,नरेन्द्र राठौर, सीबू थामस,आशुतोष,संत चौहान और ऐसे - ऐसे कई गुंडे है। जो गांव में आ कर गांव के ग्रामीणों को डरा धमका कर घर को तोड़वा रहे है,जबकि गांव वाले का कहना है कि हम सब को अकेले में बहला फुसला कर गांव को खाली करवा रहे है।भारतीय जनता मजदूर संघ के महामंत्री मनीराम भारती और कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के समस्याओ हेतु सीना तान के खड़े है। जन समस्याओ के लिए बैठे भारतीय जनता मजदूर संघ में सभी ने अपना - अपना परेशानियां का गोहार लगाया है और भारतीय जनता मजदूर संघ भी जब तक गरीबों को उनका हक नही दिला देता तब तक चैन से नही बैठेगा। लेकिन उनको भी शासन - प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गुमराह कर रहे है। दिनों दिन धमकियां दिया जा रहा है। कभी भी उनके जान माल को खतरा हो सकता है।
0 Comments