कसडोल (सुघर गांव) 13 अक्टूबर 2024 बलौदाबाजार जिला के कसडोल विकास खंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बया में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम आए दिन बंद रहता है। कभी पैसा नहीं होने के कारण जिससे एटीएम उपयोग करने वाले हितग्राहियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम उपयोग करने वाले व्यक्ति एटीएम का भरोसा करके आ जाते हैं फिर उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ता है क्योंकि एटीएम कभी बंद रहता है या फिर खराब रहता है या फिर कभी पैसा नहीं रहता। आस पास के ग्रामी जन बया आने पर अचानक कोई जरूरत पड़ने पर एटीएम जाते हैं तो वहां से भी निराश होकर आना पड़ता है। इस तरह चॉइस सेंटर में भी जाते हैं तो कभी पैसा नहीं रहता या फिर नेट की समस्या बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द एटीएम पूर्णता रूप से सुव्यावस्थित ढंग से संचालित किया जाना चाहिए।
ताकि आज के दौर में सर्व सुविधा युक्त ग्रामीण जनों को एटीएम बैंक की उपयोग में हितग्राहियो को परेशान न होना पड़े।
0 Comments