श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल

प्रेम लाल बघेल 
सरसीवा (सुघर गांव) 08 अक्टूबर 2024 बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रथम महिला लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे अपने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम में आयोजित दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल।
ग्राम बिलासपुर (टाटा) में नवरात्रि पर्व के अवसर में बाना करतब कार्यक्रम आयोजन और ग्राम मोहतरा में आयोजित दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में मां दुर्गा पूजा में शामिल हुई। नवरात्रि के शुभ अवसर पर नगर पंचायत सरसीवा में भव्य गरबा महोत्सव और ग्राम पंचायत झुमका पहुंच कर मां दुर्गा की पुजा - अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त की। दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित जसगीत एवं झांकी पार्टी रायकोना की प्रस्तुति को ग्रामीण जनों के साथ देखी। ग्राम पंचायत पेंड्रावन में आयोजित दुर्गा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हो कर मां दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद मांगी।
श्रीमती लहरे अपने क्षेत्र में दुर्गा उत्सव नवरात्रि पर्व में आयोजित सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम और नगर पंचायत में शामिल हो कर आम जनता से रूबरू हो कर उनके समस्याओं को निराकरण करने निरंतर प्रयास कर रही हैं।
विधायक को अपने बीच पा कर क्षेत्र की जनता उनके कार्यों से खुश नजर आ रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments