चैन माउंटेन से नहीं होना चाहिए रेत खनन, कसडोल विधायक संदीप साहू ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

मनीराम पंकज 
बलौदाबाजार (सुघर गांव) 08 अक्टूबर 2024
बलौदाबाजार जिला अंतर्गत कसडोल विधानसभा क्षेत्र के रेत माफियाओं द्वारा लगातार चैन माउंटेन की मदद से रेत का अवैध कार्य जोरों से करते आ रहे हैं,अभी 10 अक्टूबर से फिर से रेत खनन का कार्य प्रारंभ होने जा रहा हैं। वही चैन माउंटेन मशीन से रेत खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कसडोल विधायक संदीप साहू ने गत दिनों सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधीश दीपक सोनी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे उन्होंने कहा कसडोल विधानसभा क्षेत्र में शासन - प्रशासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों एवं शासन - प्रशासन के गाईड लाईन के अनुसार रेत खदानों का आबटन किया गया है किन्तु रेत ठेकादारो द्वारा नियमों का खुला उलंघन करते हुए रात्रि में भी खनन कार्य बिना किसी डर भय के किया जा रहा है। साथ ही समय सीमा से अधिक एवं स्वीकृत सीमा से अधिक क्षेत्र में खनन किया जा रहा है। चूंकि शासन - प्रशासन के नियमानुसार रेत खदानो पर खनन हेतु भारी मशीनरी चैन मशीन एवं बेकहोलोडर का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है किन्तु ठेकेदारो के द्वारा मशीनरी का उपयोग बहुतायत किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा बिना रायल्टी पास के रेत का परिवहन कराया जा रहा है। विदित हो कि शासन - प्रशासन के नियमानुसार खनन कार्य में स्थानीय निवासियों को रोजगार प्रदान किया जाना एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना उल्लेखित है। किन्तु ठेकेदारो द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए एवं पर्यावरण संरक्षण के विरूद्ध रात्रि में मशीनरों का प्रयोग कर रेत उत्खनन किया जा रहा है। जिससे स्थानीय वासियों का रोजगार हनन के साथ - साथ शासन - प्रशासन को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड रहा है। उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए नियमित रूप से रायल्टी   पास जांच करा कर क्षेत्र वासियों के हित को देखते हुए तत्काल रेत उत्खनन में चैन माउंटेन मशीनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वही ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीतेंद्र ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा धृतलहरे,जनपद पंचायत सदस्य योगेश बंजारे, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments