छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रांजल कुमार शर्मा का हुआ चयन

केदारनाथ बरेठ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ 
सुघर गांव / 30 अक्टूबर 2024।  जाँजगीर-चांँपा जिले के कूटीघाट गांव के प्राँजल कुमार शर्मा का छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने से माता-पिता के साथ साथ पूरे गांव, क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैसे ही इसकी भनक लोगों को लगी तो बधाईयों का दौर शुरू हो गया।
            दरअसल आपको बता दे  कि जाँजगीर-चाँपा अंतर्गत कूटीघाट गांव में रहने वाले रविकुमार शर्मा के पुत्र प्रांजल शर्मा का छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद पर चयन हो गया है। उन्होने अपने दृढ़ निश्चय और लक्ष्य प्राप्ति को लेकर काफी मेहनत कर मुकाम हासिल  किया है। प्रांजल शर्मा बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में तेज था। उन्होने लगभग सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है उनके  सिलेक्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दे कि वे अपना प्रेरणास्रोत अपने माता-पिता को ही मानते है। उनके पिता रविकुमार शर्मा अपने बेटे प्रांजल कुमार शर्मा को अधिकारी के रूप में देखना चाहते थे। और आज माता-पिता सबका सपना पूरा हुआ। जो अन्य युवाओं को जीवन में लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रेरणा देगा।

Post a Comment

0 Comments