जैजैपुर (सुघर गांव) 10 अक्टूबर 2024। बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर के प्रथम आगमन पर ग्राम चोरभट्टी में हजारों लोगो की उपस्थिति में गुलाब जामुन से तौले गए। इस दौरान श्री साहू ने सभी ग्राम वासियो का आभार प्रकट कर माँ दुर्गा का पूजा - अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्र वासियो की सुख समृद्धि का मंगलकामना किया।
विधायक बालेश्वर साहू लगातार अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरात्री दुर्गा उत्सव में शामिल हो कर जन संपर्क कर लोगों की समामस्याओं से अवगत हो कर उनका निराकरण समय पर करने प्रयास किया जा रहा हैं। जिनके कार्यों से क्षेत्र की जनता खुश हैं। श्री साहू ने समस्त ग्राम वासियों चोरभट्टी के लोगों को दुर्गा उत्सव की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
0 Comments