कोरबा/हरदीबाजार (सुघर गांव) 10 अक्टूबर 2024। दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार में रात्रि को माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छ.ग.के सुप्रसिद्ध गायक पं.विवेक शर्मा का जसजागरण कार्यक्रम का आयोजन रायपुर की विशेष प्रदर्शन के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, इंटक के जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल,सभापति व जनपद पंचायत सदस्य मुकेश जायसवाल,समाज सेवी अजय दुबे,डॉ.विजय राठौर,विजय साहू,विकास दुबे,आशीष अग्रवाल,यशवंत राठौर,ब्यास राठौर,मृगेन्द्र सिंह,श्रवण यादव, जनपद पंचायत सदस्य अनिल टंडन,छोटेलाल पटेल,डॉ.गणेश प्रभुवा,सराईसिंगार सरपंच निशु राकेश राज, हरदीबाजार सरपंच अनुसुईया युवराज सिंह कंवर, अमगांव सरपंच बृजकुंवर कंवर, आशीष अग्रवाल कोरबा,पिंटु राठौर,किशोर यादव,दिलीप पटेल आदि अतिथि गण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे गणमान्य नागरिक गणों ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुप्रसिद्ध गायक पं.विवेक शर्मा का रात्रिकालीन भक्तिमय जस जागरण कार्यक्रम प्रस्तुति का आनंद लेते हुए भक्ति मय जस गीतों में झूम कर सरोबर हुए।
0 Comments