जाँजगीर-चाम्पा (सुघर गांव) 18 अक्टूबर 2024 जांजगीर चाँम्पा जिले के अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रहें है। इस कारण कई मरीजों को बिना ईलाज कराए ही वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मरीजों को निजी डाक्टरों के पास ईलाज करवाना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में मरीजों को समुचित ईलाज की नहीं मिल पा रहा है सुविधा। पिछले कुछ महीनों से शाम होते ही अस्पताल से डॉक्टर गायब हो जाते हैं। शाम की ओपीडी लगभग बंद रहता है। जिसके कारण मरीज अपना ईलाज कराने के लिए भटकते रहते हैं। स्वास्थ्य सुविधा यहां लाचार होने से मरीज और उनके परिजनों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
0 Comments