केदारनाथ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ जाँजगीर-चाँपा (सुघर गांव) 18 अक्टूबर 2024 शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा जांजगीर चांपा के नेतृत्व में एवं सरोज कुमार वैष्णव बलौदा ब्लाक अध्यक्ष के अध्यक्षता में बलौदा ब्लॉक के चारपारा के जन समस्याओं एवं विभिन्न पंचायत के 15वें वित मद की राशि से किए गए भ्रष्टाचार के जांच के मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलौदा को सौंपा ज्ञापन शिवसेना जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि बलौदा ब्लॉक के चारपारा के जन समस्या वार्ड नंबर 18 ,19 ,20 में पंचायत प्रतिनिधि सरपंच सचिव द्वारा इन तीनों वार्डों में पंचायत के द्वारा कुछ भी विकास कार्य 5 साल में नहीं कराया गया है वार्ड नंबर 18, 19, एवं 20 के ग्रामीणों द्वारा कई बार ग्राम के सरपंच को अवगत कराया गया लेकिन पंचायत प्रतिनिधि द्वारा इन तीनों वार्डों में कुछ भी विकास कार्य नहीं कराया गया एवं वार्ड नंबर 18, 19, एवं 20 में चारपारा पंचायत के चार व्यक्ति के द्वारा शासकीय भूमि पर 27 बटे 1 में अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिस पर वार्ड नंबर तीनों के ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन के मदद से उक्त भूमि को जहां पर बेजा कब्जा किया गया था उसको हटाया गया वहीं पर शिवसेना जिला जांजगीर चांपा द्वारा यह मांग किया गया है कि उस भूमि को तत्काल बाउंड्री वॉल कराकर वहां पर नवीन भवन का निर्माण कराया जाए ताकि आने वाले समय में ग्रामीणों द्वारा पुनः वहां पर बेजा कब्जा ना किया जा सके एवं शिवसेना जिला जांजगीर चांपा द्वारा बलौदा ब्लाक के इन पंचायत में ग्राम पंचायत झपेलि में 15वें वित मद के भ्रष्टाचार के जांच के मांग एवं झपेली ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक के द्वारा बिना रोजगार गारंटी में कार्य नहीं करने वाले अपने चाहते व्यक्तियों के खाते में रोजगार सहायक द्वारा पैसा आहरण कराया गया है जिसकी जांच कराने एवं ग्राम पंचायत बछौद, चारपारा ,डोंगरी ,झमेली , ढोरला में 15वें वित मद का दुरुपयोग कर सरपंच सचिव द्वारा भ्रष्टाचार किया गया हैं जिसकी जांच के मांग को लेकर बलौदा ब्लॉक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलौदा व तहसीलदार को अति शीघ्र 15 दिवस की भीतर जांच कराने की मांग शिवसेना द्वारा किया गया शिवसेना द्वारा यह भी मांग किया गया है कि अगर प्रशासन के द्वारा 15 दिवस के भीतर जांच नहीं कराया गया तो शिवसेना द्वारा इन सभी मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त ज्वाबदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से उपस्थित दिलेश्वर विश्वकर्मा शिवसेना जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, रामावतार कश्यप जिला महासचिव, सरोज कुमार वैष्णव बलौदा ब्लाक अध्यक्ष, गोपी यादव विधानसभा उपाध्यक्ष पामगढ़, गीतेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष पामगढ़, संतोष सारथी उपाध्यक्ष अकलतरा, ज्योति पटेल, यशवंती कुंभकार जिला प्रवक्ता, सुनैना टंडन सचिव अकलतरा रामनाथ साहू, परदेसी कंवर, शंभू केवट, एवं कृष्णा मरावी इत्यादि उपस्थित रहें।
0 Comments