गढ़फुलझर में छ.ग.घासी घसिया (सहिस सारथी) समाज कल्याण समिति की रखा गया बैठक

महासमुंद (सुघर गांव) 09 अक्टूबर 2024
गढ़फुलझर में छ.ग.घासी घसिया (सहिस सरथी) समाज कल्याण समिति फुलझर अंचल की रखा गया बैठक। जिसमें मंदिर व सामुदायिक भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पर मंदिर निर्माण कार्य कराने बसना ब्लॉक अध्यक्ष रवि लालबाग वाकर,पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष तेज प्रकाश वाकर ने किया भूमि पूजन। सामुदायिक भवन निर्माण के पूर्व बैठक स्थल एवं सामग्री रख रखाव हेतु एक शेड निर्माण करवाना तय किया गया जिसके लिए कैलाश मोंगरे 1051रूपये,कैलाश बोहरा 1051 रूपये,तेज प्रकाश बंछोर 1600 रूपये सेत कुमार कानूनगो 1100 रूपये, चंद्रशेखर सोना 1000 रूपये, नेहरू लाल बेहरा 1100 रूपये,अशोक कुमार पांडे ने 1100 रूपये का सहयोग राशि देने किया घोषणा। फुलझर आंचल विकास खंड सरायपाली,बसना व पिथौरा विकास खंड के सांकरा आंचल तक के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024 में समाज के प्रथम स्थान प्राप्त तुषार संडे पिता जय कृष्णा संडे ने और भारतीय वाकर पिता पुरंदर मंदसौर को नगद राशि 1500 रुपए और 2100 प्रोत्साहन राशि चंद्र साईं माझी की ओर से तथा द्वितीय स्थान प्राप्त डिंपल वाकर पिता पुरंदर मंदसौर खुशबू मांझी पिता पुरंदर माझी को 750 रुपए और 1100 दलगजन सागर की ओर से प्रोत्साहन राशि दिया गया। मेधावी छात्र - छात्राओं को समाज द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखर सोना ने 2025 की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में फुलझर आंचल से समाज के बच्चे यदि 80% से अधिक अंक प्राप्त कर कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेते हैं तो सभी पुस्तक उपलब्ध कराने तथा 12 वीं कक्षा की परीक्षा 80 % अंकों के साथ उत्तीर्ण कर वी.ए.वी. काम व बी.एस.सी.में प्रवेश लेने पर प्रथम वर्ष का प्रवेश शुल्क देने की घोषणा किया। इस अवसर पर उपरोक्त दानदाताओं के अतिरिक्त बालवीर संडे,धनीराम गिरी,उमेश कुमार बिसार,राजेश कुमार बिसार,पुरंदर बंछोर, पुरंदर माझी,शिवकुमारी बंछोर,जयकृष्ण संडे,मुस्कान मांझी आदि लोग भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार अस्तुरा ने प्रेस को दिया।

Post a Comment

0 Comments