बलौदाबाजार/सिमगा (सुघर गांव) 09 अक्टूबर 2024 विगत वर्षों के भांति अगमधाम खडुवापुरी विकास खंड मुख्यालय सिमगा जिले बलौदाबाजार के विधानसभा क्षेत्र भाटापारा अंतर्गत आता हैं। जहां भारतीय संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य और रायपुर के प्रथम सांसद सतनामी समाज के धर्म गुरू अगमदास साहेब की कर्म भूमि हैं। गांव खडुवा को अगम धाम के नाम से भी जाना जाता हैं जो विख्यात हैं।
खडुवा में गुरू अगमदास और गुरू माता ममतामयी मिनीमाता जी छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद,राजराजेश्वरी करूणा माता जी,कनुका गुरू माता जी,गुरू सोनल दीदी जी की तालाब पार में समाधी स्थल भवन निर्माण जोड़ा जैतखाम स्थापित हैं। गांव खडुवा की मुख्य बस्ती में सतनाम गुरुद्वारा जोड़ा जैतखाम गुरूगद्दी की स्थापना की गई हैं,जहां संत समाज विभिन्न स्थानों से पहुँच कर सतनाम प्रसादी भोजन ग्रहण कर गुरूगद्दी नशीन धर्मगुरु वंशज उत्तराधिकारी का दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। गुरू अगमदास साहेब की कर्म भूमि ग्राम खडुवा में प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी सतनामी समाज का गौरवशाली परम्परानुसार 11 और 13 अक्टूबर को महान विजय दशमी गुरूदर्शन मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से संत श्रद्धालुओं दर्शनर्थियों पर्यटक गण अधिक संख्या में शामिल होंगे। प्रथम दिवस सुबह 10 बजे गुरू गद्दी पूजा एवं श्वेतखाम का पूजा - अर्चना कर भब्य एतिहासिक सतनाम गुरू दर्शन मेले का शुभारंभ किया जाएगा। दूसरे दिवस 12 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे गुरूगद्दी पूजा कर जैतखाम में पालो चढाया जाएगा तत्पश्चात इतिहास के धरोहर सतलोकी गुरुवंशजों के समाधी स्थल में पहुंच कर सतलोकी गुरू अगमदास बाबा जी,ममतामयी मिनीमाता जी,राजराजेश्वरी करूणा माता जी,कनुका गुरू माता जी,गुरू सोनल दीदी की समाधि पर पुष्पांजलि श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। दोपहर बाद गुरूदर्शन जुलुस मैदान भाटा तक पहुंच कर आमसभा के रूप में परिवर्तित हो कर जनसभा होगा। जिसमें गुरूजन आशीर्वचनों से उपस्थित जन मानस को संबोधित करेंगे।रात्रिकालीन 8 बजे से सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अगमधाम भवन में गुरूगद्दीनशीन गुरू विजय कुमार उर्फ गुरू अग्रमान, जगतगुरू रूद्र कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,बाल गुरु रीपुदमन,दीदी गुरू प्रियंका,राजराजेश्वरी कौशलमाता,मिनाक्षी उर्फ सरिता माता,निती दीदी गुरू एवं राजनंदनी दीदी गुरु पूरे 03 दिवस खडूवापुरी धाम में उपस्थित रह कर दर्शन लाभ सामाजिक दिशा और दशा को लेकर संत गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी को प्रचार - प्रसार कर समाज को संगठित रहने की संदेश के साथ संत समाज को सम्बोधित करने में जोर देंगे। इस महति आयोजन में सभी राजमहंत,जिला महंत, तहसील महंत,भंडारी,सांटीदार , संत समाज सहित अंचल के लाखों से अधिक संख्या में संत समाज के श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक गण गुरू दर्शन की लाभ लेने पहुंचेगे। उक्त जानकारी वरिष्ठ राजमहंत ग्रुप से दशेराम खांडे,दिलीप घृतलहरे,सी.आर. टंडन, राजमहन्त पी.एल कोसरिया,राजमहन्त पी.के घृतलहरे,महन्तभुनेश्वर पात्रे, राजमहन्त राजेश्वर भार्गव, बंशीलाल रात्रे,जर्नलिस्ट अभय घृतलहरे पूर्व अध्यक्ष सतनामी समाज,लखन कुर्रे महासचिव, तरुवर कोसरिया ब्लाक अध्यक्ष, दौलत रात्रे,रामेश्वर सोनवानी आदि ने जानकारी प्रेषित करते सामाजिक कार्यकर्ता,साधु संत भण्डारी छड़ीदार,पत्रकार,कवि लेखक,कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
0 Comments