अखंड नवधा रामायण भंडोरा में शामिल हुए : चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव

योगानंद प्रेमी 
बिलाईगढ़ (सुघर गांव) 28 अक्टूबर 2024  कार्तिक मास के शुभअवसर पर बिलाईगढ़ विकास खंड के समीपस्थ ग्राम भंडोरा में अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव व विधायक बिलाईगढ़ उनके साथियों के साथ पहुँच कर प्रभु श्रीराम चंद्र जी के शरण में मत्था टेककर समस्त क्षेत्र वासियों की खुशहाली,उन्नति,विकास के लिए किया प्रार्थना।
वही भंडोरा गाँव वाले अपने लाडले बेटे श्री राय को अपने बीच कर पा कर गदगद हुए। श्री राय की विधायक कार्यकाल में किए गए गाँव में विकास कार्य धान खरीदी केंद्र,सी.सी. रोड सहित अन्य विभिन्न विकास कराए गए कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू,पूर्व नगर पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, जिलाध्यक्ष साहू समाज तोष राम साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत दुबे,परमानंद साहू,संतोष साहू,दिलीप अनंत,ईतवारी साहू,गणेश यादव सरपंच,
पूर्व सरपंच भंडोरा धनसाय साहु,केशव साहू ,त्रिलोक साहू,अहमद ख़ान,खिलेश्वर साहू, खोल्टू चौहान सहित प्रमुख रूप से कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments