मार्निंग वाक पर निकली तीन युवतियों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

केदारनाथ बरेठ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
सक्ती (सुघर गांव) 20 अक्टूबर 2024 मुक्ताराजा बाराद्वार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिंदिया बरेठ (21) वर्ष, उनकी भाभी अकांक्षा बरेठ (22) वर्ष, और पड़ोसी सीमा भैना (22) वर्ष के रूप में हुई है। 
           घटना के बाद, ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मृतिकाओं में से बिंदिया बरेठ और अकांक्षा बरेठ आरक्षक बनने की तैयारी कर रही थीं। इस हादसे ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और फरार ट्रेलर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments