राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सम्पन्न, बाल स्वयं सेवकों ने दिखाया उत्साह

गणेश दास जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद 
सरायपाली (सुघर गांव) 21 अक्टूबर 2024 प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव अत्यंत ही उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के पुरानी मंडी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में गिरधारी साहू संभागीय अध्यक्ष कोलता समाज रहें। मुख्य वक्ता प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख विश्वास जलताड़े थे। मुख्य वक्ता ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। संघ का कार्य सतत चलने वाला कार्य है जब तक भारत विश्व में सिरमौर नहीं बन जाता, तब तक यह कार्य अनवरत चलते रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को डराना धमकाना नहीं है बल्कि हमारा ध्येय‌ है सर्वे भवन्तु सुखिन:का अनुसरण करना है। वसुधैव कुटूम्बकम का भाव होने चाहिए यह दृष्टि हमारी है संघ इसके लिए विगत 100 वर्षों से कार्य कर रहा है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होते हुए अपनी आंखों से देख रहे हैं। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा तब तक हमारी शक्ति पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संघ को जानने समझने के लिए एक घंटे की संघ की शाखा में आना होगा। तभी हम संघ को अच्छे से जान सकते हैं। जहां भी संकट का समय होता है संघ के स्वयंसेवक सदैव तत्पर रहते हैं। इसका उदाहरण कोरोना काल में देश के लोग अपनी आंखों से देख चुके हैं‌। प्रमुख अतिथि श्री साहू ने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक करने व एकजुट करने के लिए केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही जो लंबे समय से कार्य कर रहा है। हम सबको भी ऐसे संगठन के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहभागी होना पड़ेगा‌। 
उन्होंने सभी को विजयादशमी उत्सव की शुभकामनाएं दी। मंच पर खंड संघचालक सुरेन्द्र सिंह उबोबेजा, सह नगर संघचालक डिंगरदास वैष्णव उपस्थित रहें। संचलन का  जगह-जगह स्वागत किया गया। सभा के पश्चात संघ का पथ संचलन घोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों में हुआ।महिला मण्डल व विभिन्न संगठनों,व्यवसायियों के द्वारा संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुरानी मंडी से प्रारंभ होकर संचलन दुर्गा मंदिर चौक, पदमपुर मार्ग गुरुनानक चौक, ओड़िया पारा, पुराना पेट्रोल पंप मेन‌ रोड अग्रसेन चौक, सेंट्रल बैंक, जयस्तंभ चौक, संतोषी मंदिर से फौव्वारा चौक होते हुए पुनः पुरानी मंडी में संचलन का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments