जांजगीर-चांपा (सुघर गांव ) 13 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व संरक्षक पदुम सिंह चंदेल कोरबा जिलाध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू , सचिव जय सिंह नेताम तथा जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष बजरंग यादव व उनके पदाधिकारीयों सहित एक प्रतिनिधि मंडल जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक ब्यास कश्यप के निवास स्थान पर मिला तथा विधायक श्री कश्यप का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात विधायक ब्यास कश्यप से जांजगीर में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी अभिकर्ताओं के लिए एक भवन प्रदान करने हेतु पत्र सौंपा गया। जिसे विधायक व्यास कश्यप ने स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मुझे पता है कि अखबार वितरक कठिनाइयों से अपने व्यवसाय का निष्पादन करते हैं। उनकी सहायता करना मेरा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।
इस अवसर पर जांजगीर चांपा जिले के छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी में उत्तम राठौर, सुरेश देवांगन, अनिल राठौर, अमित नामदेव, गिरीश देवांगन, मनीष देवांगन, सुदर्शन, सोमू यादव, कृष्ण यादव ,अमित राठौर, पप्पू राठौर, परमानंद राठौर, भारत, यशवंत, मानस ,हर्ष पंकज, मनीष देवरा, प्रकाश ,दुर्गेश, सुरेंद्र, चंदन ,आनंद, चेतन ,अजय, देवेश आदि उपस्थित रहें। अंत में प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व प्रदेश संरक्षक पदुम सिंह चंदेल ने विधायक व्यास कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments