रायपुर (सुघर गांव) 13 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा - अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की किया कामना।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई - चारे का प्रेरणाश्रोत बताया।
इस दौरान धर्मगुरु बालदास साहेब,राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, आरंग विधायक एवं अनुसूचित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्मगुरु, राजमहंत,जिला महंत, संत समाज और अधिक संख्या में प्रदेश भर के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचें सतनाम धर्म के अनुयायी,जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री ने यहां गुरु निवास में गुरुप्रसादी ग्रहण किया। उन्होंने तलघर का भी अवलोकन किया और उससे जुड़े इतिहास की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गुरु परिवार के साथ भेंट की।
0 Comments