सक्ती (सुघर गांव) 22 अक्टूबर 2024 संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। सभी विकास खण्ड में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों, दल को सूचित किया गया है कि जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर 2024 को नंदेली भांठा मैदान सक्ती में आयोजित किया गया है। इसके लिए विकास खण्ड स्तर पर विजेता प्रतिभागियों,दल को सुबह 09:00 बजे नंदेली भांठा मैदान सक्ती में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला खेल अधिकारी,खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत खो - खो, हॉंकी,बैडमिंटन,बालीबाल, कुश्ती,बास्केटबाल,फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग,रस्साकसी, एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़,तवा फेंक खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 आयु वर्ग 09 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक में महिला खिलाडियों को भाग लेने की पात्रता निर्धारित किया गया है। विकासखण्ड स्तर में उपरोक्त दोनों आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी,दल को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता है। प्रत्येक स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में की जाएगी। विकास खण्ड स्तर के विजेता दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उनके पंजीयन प्रपत्र आगे की प्रतियोगिता के लिए अग्रेषित किए गए है।
0 Comments