15 वें वित्त के राशि का खुलकर किया गया भ्रष्टाचार, शिवसेना कार्यकर्त्ताओं ने सीईओ पामगढ को ज्ञापन सौंप जांच कार्यवाही की किया गया मांग, जांच कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने दी चेतावनी

केदारनाथ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़ 
जांजगीर-चांपा (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 शिवसेना जिला जांजगीर चांपा ने पामगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत में हुए 15 वें वित्त मद से किए गए भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर पामगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शिवसेना से शिकायत की थी कि 15 वें वित्त के मद को सरपंच,सचिव द्वारा अनाप शनाप खर्च का बिल लगा कर राशि का आहरण किया गया है। पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत, कोसा, केसला, खपरी, जोगीडीपा, सिल्ली में 15 वें वित्त मद से किए गए भ्रष्टाचार के जांच की मांग को लेकर पामगढ़  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  को 15 दिवस के भीतर भौतिक सत्यापन जांच के संबंध में ज्ञापन सौंपा है और शिवसेना द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर  मांगों को 15 दिवस के भीतर पूर्ण नहीं किया गया तो शिवसेना द्वारा इस संबंध में आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन - प्रशासन का होगा। ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से उपस्थित शिवसेना जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा, दीपक यादव युवा सेना, जिलाध्यक्ष अंजू केवट, जिला उपाध्यक्ष हेमलता सोनी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सारथी, उपाध्यक्ष अकलतरा गीतेश यादव, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरुचि यादव, पामगढ़ विधान सभा उपाध्यक्ष सुनैना टंडन,कविता टंडन सहित शिवसैनिक कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments