बिलासपुर पुलिस द्वारा शासकीय भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त में 06 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

प्रमोद कुमार बंजारे संभाग प्रमुख बिलासपुर
बिलासपुर (सुघर गांव) 17 अक्टूबर 2024 शासकीय भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त मामले में 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने खमतराई स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिससे पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। शिकायत कर्ता रमेश कुमार वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि आरोपियों ने शासकीय भूमि की अवैध खरीद - फरोख्त किया जा रहा है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  गया है। आरोपी कुछ इस प्रकार के है,शरद यादव,संजय जायसवाल,मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव,चित्ररेखा साहू और सुक्रिता बाई सूर्यवंशी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुरा टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच किया जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments